धुरंधर ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की इस फिल्म ने 2025 में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड ध्वस्त करके रख दिए. रणवीर सिंह की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. धुरंधर 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार रहा था. यही नहीं, फिल्म दुनियाभर के कई देशो में टॉप ट्रेंड कर रही हैं. इसमें भारत भी शामिल है. पाकिस्तानी के ल्यारी टाउन पर आधारित ये फिल्म पाकिस्तान नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग टॉप 10 में किस नंबर पर है, ये आप जानना जरूर चाहेंगे क्योंकि फिल्म पाकिस्तान में बैन रही थी.
