मां कामाख्या के दर्शन का सुनहरा मौका, IRCTC ला रहा है खास टूर पैकेज

 



अगर आप कम बजट में किसी पवित्र शक्तिपीठ के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए एक किफायती टूर पैकेज पेश किया है. यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो बिनी किसी झंझट के एक सुविधाजनक और सुव्यवस्थित धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं.

'दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर'

मां कामाख्या देवी का मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है. असम के गुवाहाटी में स्थित यह मंदिर तांत्रिक परंपरा और शक्ति उपासना का बड़ा केंद्र माना जाता है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए IRCTC ने 'दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर' शुरू किया है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है. इस पैकेज का लाभ लेने के लिए आपको बस गुवाहाटी पहुंचना होगा. यहां से आपके रहने, खाने और ट्रैवलिंग का पूरा इंतजाम IRCTC का होगा.

टूर पैकेज में क्या-क्या है?

यह टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है. यात्रा की शुरुआत गुवाहाटी से होती है और वहीं समाप्त होती है. पैकेज के तहत यात्रियों को कैब या बस से सुरक्षित ट्रांसपोर्ट सुविधा दी जाती है. इसके अलावा होटल में ठहरने और तय भोजन की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है, ताकि यात्रियों को अलग से किसी तरह की चिंता न करनी पड़े. IRCTC के इस पैकेज की एक खास बात यह है कि इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल किया गया है यानी यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!