मान्यतानुसार महाशिवरात्रि पर ही महादेव (Lord Shiva) और माता पार्वती का विवाह हुआ था. माना जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने पर मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और शादीशुदा लोगों को अच्छे वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है. अगर आप भी इस बार रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं.
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं- (What to eat during Mahashivratri fast)
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान कुछ भक्त पूरा दिन शिव की आराधना करते हैं और निराहार रहते हैं, कुछ भक्त फलों का सेवन करते हैं. इस व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं. शरीर को कमजोरी से बचाने के लिए और पूरे दिन डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप फल, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं- (What not to eat during Mahashivratri fast)
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत को बहुत ही पवित्र माना जाता है. इसलिए इस दिन मांसाहार और भारी भोजन खाने की मनाही होती है. शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. व्रत में साधारण नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इसकी जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. शिवरात्रि व्रत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों और बुजुर्गों को रखने से बचना चाहिए.
