Relationship Advice: बार-बार हो रहे झगड़े रिश्ते को कर रहे हैं कमजोर? जानिए पार्टनर से तकरार कम करने के असरदार तरीके




किसी भी रिश्ते में तब तक सबकुछ अच्छा लगता है, जब तक आपसी तकरार न हो। लेकिन जैसे ही गलतफहमियां, गुस्सा और छोटी-छोटी बातों पर बहस बढ़ने लगती है, प्यार कम और मनमुटाव ज्यादा होने लगता है। हल्की-फुल्की नोकझोंक हर रिश्ते का हिस्सा होती है, लेकिन अगर झगड़े रोज़ होने लगें या लंबे समय तक खिंचते रहें, तो रिश्ता मजबूत होने की बजाय धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है। अगर आप भी अपने रिश्ते को संभालना चाहते हैं और बार-बार होने वाली लड़ाइयों को कम करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

रिश्ते में लगातार लड़ाई होने पर क्या करें?

रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए महंगे गिफ्ट्स या आलीशान रेस्टोरेंट की ज़रूरत नहीं होती। थोड़ा सा वक्त, समझदारी और सच्चा प्यार ही किसी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी होता है।

मन की बात दबाकर न रखें:
अक्सर लोग अपनी परेशानियां साझा नहीं करते, जिससे मन में बातें जमा होती जाती हैं और आगे चलकर वही झगड़े की वजह बनती हैं। अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो उसे अपने पार्टनर से खुलकर शेयर करें। बात करते समय अपनी आवाज़ के लहजे पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत टोन समस्या सुलझाने की बजाय उसे और बढ़ा सकती है।

एक-दूसरे के लिए समय निकालें:
रिश्ते में समझ और अपनापन बनाए रखने के लिए क्वालिटी टाइम देना बहुत जरूरी है। सुबह साथ नाश्ता करना, दिन में एक छोटा-सा कॉल करना या रात को डिनर के दौरान पूरे दिन की बातें शेयर करना जैसे छोटे कदम रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।

 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!