Sunscreen Myths and Facts: क्या रोज सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन D घटता है? जानिए पूरी सच्चाई

 



Sunscreen Myths and Facts: समय से पहले बुढ़ापा (Premature Ageing), त्वचा पर दाग-धब्बे (Pigmentation) और स्किन कैंसर (Skin Cancer) से बचाव के लिए रोज़ाना सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। आज के समय में लोग अपनी त्वचा को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सजग हो गए हैं और इसके लिए अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट भी अपना रहे हैं। स्किन को सुरक्षित रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल अब आम बात हो चुकी है।

हालांकि, इसी के साथ कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या रोज़ सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन D की मात्रा पर असर पड़ता है। इस विषय पर स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। आइए जानते हैं कि क्या वाकई रोज़ाना सनस्क्रीन लगाने से सूरज की रोशनी से मिलने वाला विटामिन D कम हो जाता है।

क्या रोज़ाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी हो जाती है?

(Does Using Sunscreen Every Day Lead to Vitamin D Deficiency)

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, त्वचा में विटामिन D का निर्माण तब होता है, जब वह सूर्य की रोशनी से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों के संपर्क में आती है। वहीं, सनस्क्रीन का मुख्य काम इन यूवी किरणों को रोकना या उन्हें अवशोषित करना होता है, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।

इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि रोज़ सनस्क्रीन लगाने से त्वचा में विटामिन D का उत्पादन कम हो सकता है। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट्स की मानें तो सनस्क्रीन का यह प्रभाव उतना गंभीर नहीं होता, जितना आमतौर पर माना जाता है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि समस्या सनस्क्रीन लगाने से ज़्यादा उसके गलत तरीके से इस्तेमाल करने की होती है। इसलिए सही मात्रा में और सही तरीके से सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है, ताकि त्वचा की सुरक्षा भी बनी रहे और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते रहें।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!