केशकाल/प्रकश नाग: Keshkal News: साल में एक बार खुलने वाला ग्राम आलोर झाटीबन की पहाड़ी गुफा पर स्थित माँ लिंगेश्वरी मंदिर इस साल 03 सितंबर 2025 दिन बुधवार को खुलेगा। आपको बता दें कि धार्मिक आस्था के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात बस्तर की खूबसूरत वादियों में शिवलिंग के अवतार में माता लिंगेश्वरी विराजमान हैं।
यह मंदिर ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में स्थित है, जहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त विभिन्न राज्यों से मन्नत की कामना लिए दर्शन हेतु आते हैं। यहाँ मान्यता है कि अधिकतर निःसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं को माता लिंगेश्वरी मेले का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए माता के दर्शन के लिए एक दिन पहले लाईन लगाने पहुंचते हैं।
