Chandra Grahan 2026: कब शुरू और कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण?




Chandra Grahan 2026: ग्रहण एक खगोलीय घटना है और यह हर साल न्यूनतम चार और अधिकतम सात बार लगता है. इस साल सूर्य ग्रहण के महज 15 दिनों के भीतर फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. जिसमें सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होंगे. ज्योतिष के अनुसार पृथ्वी की छाया जब चंद्रमा पर पड़ेगी तो चंद्र ग्रहण की घटना घटेगी. 

कब शुरू और कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण?

पंचांग के अनुसार चंद्रग्रहण की शुरुआत 03 मार्च 2026 को दोपहर 3:21 मिनट पर होगी और यह शाम 6:46 पर समाप्त हो जाएगा. इस तरह यह चंद्रग्रहण तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक रहेगा, जिसका सूतक काल सुबह 6:20 मिनट से लग जाएगा और इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य आदि नहीं किए जा सकेंगे.  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!