ईरान युद्ध के बीच NATO देशों का बयान, कहा-जंग में अमेरिका का साथ देंगे

 



Israel Attack Iran Updates: ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इजरायल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट की आग को बेकाबू कर दिया है. एक और इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है वहीं ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है. 

ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी के उन देशों को भी टारगेट किया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं. ईरान की मिसाइलों ने दुबई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों के आसमान को लाल कर दिया है, तो उधर व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त आदेशों ने युद्ध की दिशा बदल दी है. 

इस तनाव का सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मिडिल ईस्ट में CBSE की परीक्षाएं तक टाल दी गई हैं. ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए एनडीटीवी इंडिया के साथ.

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!