Islamic Calendar 2026 Festival Dates: रमजान से ईद तक जानिए मुस्लिम त्योहारों की पूरी तारीख़ें



Islamic Calendar 2026 Festival Dates: जैसे-जैसे साल 2025 खत्म होने की ओर बढ़ रहा है और नया साल आने वाला है. वैसे-वैसे लोग 2026 में पड़ने वाली इस्लामिक (हिजरी) तारीखों के बारे में जानना चाहते हैं. दुनिया भले ही नया साल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मनाती हो, लेकिन इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है. इसी वजह से अक्सर लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि साल 2026 में रमजान कब से शुरू होगा, ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा किस तारीख को पड़ेंगी और मुहर्रम कब से शुरू होगा. आइए जानते हैं इस्लाम धर्म के सभी त्योहारों की तारीख.


ग्रेगोरियन कैलेंडर या इस्लामिक (हिजरी) कैलेंडर


ग्रेगोरियन कैलेंडर हर साल जनवरी से शुरू होगा, वहीं इस्लामिक कैलेंडर की शुरुआत मुहर्रम के महीने से होती है. ग्रेगोरियन कैलेंडर सूर्य पर आधारित होता है, जबकि हिजरी (इस्लामिक) कैलेंडर चांद की चाल पर चलता है. ग्रेगोरियन साल में 365 दिन होते हैं, वहीं इस्लामिक साल 354 दिनों का होता है. यानी हिजरी साल लगभग 11 दिन छोटा होता है. इसी अंतर की वजह से रमजान, ईद जैसे इस्लामिक महीने और त्योहारों की हर साल तारीख बदलती रहती है. हिजरी कैलेंडर का एक पूरा चक्र लगभग 36 साल में पूरा होता है.


 इस्लामिक त्योहार लिस्ट (Islamic Calender 2026 festivals)


शब-ए-बारात 2026- यह इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 14वीं और 15वीं रात को मनाई जाती है. जो 2026 में बुधवार 4 फरवरी की शाम से गुरुवार, 5 फरवरी की शाम तक मनाई जाएगी. 


ईद-उल-फितर (रमजान ईद) 2026- 25 मार्च 2026


ईद-अल-अजहा (बकरीद) 2026- 2 जून 2026


इस्लामिक कैलेंडर 2026 महीनों पर आधारित (Based on 1 January 2026 = 7 Rajab 1447)


रजब 1447


1 रजब: 26 दिसंबर 2026

7 रजब: 1 जनवरी 2026

30 रजब: 24 जनवरी 2026


शबन 1447


1 शबन: 25 जनवरी 2026

30 शबन: 23 फरवरी 2026


रमजान 1447


1 रमजान: 24 फरवरी 2026

30 रमजान: 24 मार्च 2026


शव्वाल 1447

1 शव्वाल (ईद-उल-फितर): 25 मार्च 2026

30 शव्वाल: 23 अप्रैल 2026


जिलकादा 1447


1 जिलकादा: 24 अप्रैल 2026

30 जिलकादा: 23 मई 2026


जिलहिज्जा 1447 


1 जिलहिज्जा: 24 मई 2026

9 जिलहिज्जा (यौमे अरफा): 1 जून 2026

10 जिलहिज्जा (ईद-उल-अजहा): 2 जून 2026

30 जिलहिज्जा: 22 जून 2026


1448 हिजरी का नया साल (2026 में)


मुहर्रम 1448


1 मुहर्रम: 23 जून 2026

10 मुहर्रम (आशूरा): 2 जुलाई 2026

30 मुहर्रम: 22 जुलाई 2026


सफर 1448

1 सफर: 23 जुलाई 2026

30 सफर: 21 अगस्त 2026


रबिउल अव्वल 1448

1 रबिउल अव्वल: 22 अगस्त 2026

30 रबिउल अव्वल: 20 सितंबर 2026


रबिउस्सानी 1448

1 रबिउस्सानी: 21 सितंबर 2026

30 रबिउस्सानी: 20 अक्टूबर 2026


जमादिउल ऊला 1448

1 जमादिउल ऊला: 21 अक्टूबर 2026

30 जमादिउल ऊला:  19 नवंबर 2026


जमादिउल आखिर 1448

1 जमादिउल आखिर: 20 नवंबर 2026

30 जमादिउल आखिर: 19 दिसंबर



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!