ज्यादा खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां परेशान करने लगती हैं. ज्यादा खाना न सिर्फ पाचन की गति को मंद करता है, बल्कि पेट और पाचन तंत्र पर भी दबाव बनाता है. ऐसे में बार-बार गैस की परेशानी और पेट दर्द की शिकायत होने लगती है. डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि हल्का और संतुलित आहार खाएं, लेकिन कम और संतुलित आहार खाने से मन और पेट दोनों नहीं भर पाते.
कम खाना खाने के फायदे?
कम और संतुलित आहार लेने से पेट हल्का रहता है और खाना बेहतरीन तरीके से पचता है. पाचन तंत्र पर कम दबाव पड़ता है और गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या कम होती है, इसके साथ शरीर की ऊर्जा बचती है. भारी खाने को पचाने में शरीर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे में शरीर सुस्ती और मोटापे का शिकार हो जाता है.
संतुलित और कम आहार शरीर में ऊर्जा और चुस्ती दोनों बनाए रखता है. कम और संतुलित आहार लेने से वजन भी नियंत्रित रहता है. वजन नियंत्रित रहने से शरीर मोटापे, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.
