Rahu ko prasann karne ke upay: नवग्रहों में शनि की तरह राहु और केतु को लेकर लोगों के मन अक्सर भय बना रहता है. यदि बात करें राहु की तो यह एक छाया ग्रह है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं होता है. राहु यदि शुभ फल दे तो व्यक्ति राजनीति, मीडिया और अभिनय आदि के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करता है. ऐसा व्यक्ति येन-केन-प्रकारेण सियासत में अपनी धमक बनाए रखता है. इसके प्रभाव से लोगों को अचानक बड़ी सफलता मिलती है, लेकिन यदि राहु विपरीत फल दे रहा हो तो व्यक्ति का करियर हो या कारोबार सीधे आसमान से जमीन पर आ जाता है.
राहु से संबंधित दोष व्यक्ति के भीतर भ्रम और मानसिक तनाव पैदा करता है. यदि आपकी कुंडली में राहु रोड़े अटकाने का काम कर रहा है तो आपको उसके दोष को दूर करने के लिए नीचे दिये गये सरल सनातनी उपायों को जरूर एक बार आजमाना चाहिए.
किन रिश्तों से है राहु का संबंध?
नवग्रहों का संबंध आपके रिश्तों से भी होता है. ज्योतिष के अनुसार छाया ग्रह राहु का संबंध साले और ससुर से होता है. ऐसे में राहु के अशुभ फल से बचने के लिए व्यक्ति को अपने साले और ससुर से संबंध मधुर बनाए रखना चाहिए.
