UP : उत्तर प्रदेश में कौशांबी की एक अदालत ने चार साल की एक बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को बुधवार को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 10,000 रुपये जुर्माना भी लगाया।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) रमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि 13 जून, 2022 को जिले के चरवा थाना में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी चार साल की बेटी के साथ कौशांबी जिले के बड़ी गौहानी निवासी आशीष कुशवाहा (23) ने दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि दोषी आशीष कुशवाहा को जनपद न्यायालय कौशांबी के विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 10,000 रुपये जुर्माना लगाया।
